
Bihar Budget
बिहार विधानसभा में मंगलवार को वित्त वर्ष 2019-20 का करीब 21517 करोड़ रुपए के राजस्व बचत वाला दो लाख 501 करोड़ रुपए का वार्षिक बजट पेश किया गया, जिसमें सर्वाधिक राशि शिक्षा पर खर्च किए जाने का प्रस्ताव है। विधानसभा में वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी ने भोजनावकाश के बाद वित्त वर्ष 2019-20 का 200501.01 करोड़ रुपए का बजट पेश किया, जो वित्त वर्ष 2018-19 के बजट अनुमान 176990.27 करोड़ रुपए से 23510.74 करोड़ रुपए अधिक है।
इसमें योजना व्यय का बजट अनुमान 101391 करोड़ रुपए और स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय का अनुमान 99119.01 करोड़ रुपए है। बजट में शिक्षा विभाग पर सर्वाधिक 34798.69 करोड़ रुपए खर्च का प्रावधान किया गया है। इसमें योजना उद्वयय 20309.03 करोड़ रुपए है।
शिक्षा के बाद सर्वाधिक राशि ग्रामीण विकास, पंचायती राज, ग्रामीण कार्य और स्वास्थ्य विभाग पर खर्च किए जाने का प्रस्ताव है। बजट में ग्रामीण विकास के लिए 15669.04 करोड़ रुपए, पंचायती राज विभाग के लिए 12206.31 करोड़, ग्रामीण कार्य के लिए 10917.97 करोड़ और स्वास्थ्य विभाग के लिए 9622.76 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
Published on:
13 Feb 2019 12:26 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
