Recruitment: इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 5 मई से 26 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। यह नियुक्ति संविदा के आधार पर की जाएगी। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को राज्य स्वास्थ्य समिति की आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाना होगा।
Bihar CHO Recruitment: बिहार में होमगार्ड भर्ती के बाद एक और भर्ती का नोटिफिकेशन सरकार की तरफ से जारी कर दिया गया है। बिहार स्वास्थ्य विभाग ने हेल्थ सब-सेंटर और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों के लिए 4500 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 5 मई से 26 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। यह नियुक्ति संविदा के आधार पर की जाएगी। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को राज्य स्वास्थ्य समिति की आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाना होगा।
इस पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को को कुल 40,000 रुपये प्रति माह प्राप्त होंगे, जिसमें 32,000 रुपये फिक्स सैलरी और 8,000 रुपये इंसेंटिव के तौर पर दिया जाएगा।
अनारक्षित (UR): 979 पद
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 245 पद
अनुसूचित जाति (SC): 1243 पद
अनुसूचित जनजाति (ST): 55 पद
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 1170 पद
पिछड़ा वर्ग (BC): 640 पद
पिछड़ा वर्ग की महिलाएं (WBC): 168 पद
इस पद के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास बीएससी नर्सिंग की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ छह माह का इंटीग्रेटेड सर्टिफिकेट इन कम्युनिटी हेल्थ (CCH) कोर्स या पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग के साथ CCH कोर्स किया होना चाहिए।
न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
अनारक्षित और EWS वर्ग के पुरुष: अधिकतम 42 वर्ष
अनारक्षित और EWS वर्ग की महिलाएं: अधिकतम 45 वर्ष
BC और EBC वर्ग: अधिकतम 45 वर्ष
SC और ST वर्ग (महिला/पुरुष): अधिकतम 47 वर्ष
दिव्यांग उम्मीदवारों को अधिकतम आयुसीमा में 10 वर्ष की छूट मिलेगी।