17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Educational Qualification: मोदी सरकार में बिहार के मंत्रियों ने लिया शपथ, जानिए किस नेता के पास है कौन सी डिग्री 

Educational Qualification: यूपी के 9 मंत्री के बाद बिहार के सबसे अधिक 8 मंत्री नरेंद्र मोदी मंत्रिपरिषद में शामिल हुए हैं। ऐसे में जानते हैं बिहार के किस मंत्री को क्या जिम्मेदारी दी गई है और वे कितने पढ़े-लिखे हैं। 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 11 Jun 2024, 6:30 PM IST

Educational Qualification

Educational Qualification: पीएम नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। यूपी के 9 मंत्री के बाद बिहार के सबसे अधिक 8 मंत्री नरेंद्र मोदी मंत्रिपरिषद में शामिल हुए हैं। सभी विभागों का बंटवारा हो चुका है और मंत्रियों ने अपना कामकाज संभाल लिया है। ऐसे में जानते हैं बिहार के किस मंत्री को क्या जिम्मेदारी दी गई है और वे कितने पढ़े-लिखे हैं।

गिरिराज सिंह (Giriraj Singh Educational Qualification) 

गिरिराज सिंह का जन्म 9 सितंबर 1952 को लखीसराय जिले के बड़हिया में हुआ था। उनकी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई बेगूसराय में हुई। उन्होंने मगध विश्वविद्यालय, बोधगया से इंटर एवं स्नातक की डिग्री हासिल की। इस बार उन्हें कपड़ा मंत्रालय सौंपा गया।

यह भी पढ़ें- कभी गेमिंग के लिए छोड़ी थी पढ़ाई, आज है करोड़ों की कमाई…नेट वर्थ जान चौंक जाएंगे

जीतन राम मांझी

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी का जन्म बिहार के गया जिले में हुआ है। गया से सांसद के रूप में जीतने के बाद स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज (MSME) विभाग मिला है। मांझी की पढ़ाई-लिखाई गया से ही हुई है। उन्होंने गया महाविद्यालय से 1966 में स्नातक तक की शिक्षा प्राप्त की है।

यह भी पढ़ें- जानिए, मोदी मंत्री मंडल के इन मंत्रियों के पास है कौन-कौन सी डिग्री

राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह (Lalan Singh Educational Qualification) 

ललन सिंह को पंचायती राज मंत्री, मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनका जन्म 24 जनवरी 1955 को पटना में हुआ है। उनकी पढ़ाई भागलपुर के विश्वविद्यालय से हुई है। उन्होंने टीएनबी कॉलेज से स्नातक किया है।

चिराग पासवान (Chirag Paswan Educational Qualification) 

चिराग पासवान को नरेंद्र मोदी कैबिनेट में खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय मिला है। वे अपने पिता रामविलास पासवान की राजनीतिक विरासत को संभाल रहे हैं। चिराग पासवान ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग से पूरी की है। उन्होंने यहीं से 10वीं और 12वीं की पढ़ाई की है। इसी के साथ उन्होंने इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी झांसी में दाखिला लिया था। हालांकि, तीसरे सेमेस्टर में ही पढ़ाई छोड़कर चिराग फिल्मों की दुनिया में चले गए। चिराग पासवान ने कंप्यूटर साइंस में बीटेक डिग्री के लिए एंरोल किया था। 

नित्यानंद राय 

बिहार के उजियारपुर से भाजपा के टिकट पर सांसद चुने गए नित्यानंद राय को फिर से गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है। नित्यानंद राय का जन्म 1 जनवरी 1966 को हुआ था। उनके पास स्नातक की डिग्री है।