कैरी मिनाटी ने 12वीं कक्षा की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। हालांकि, यूट्यूब की दुनिया में फेमश होने के बाद उन्होंने डिस्टेंस मोड में अपनी पढ़ाई पूरी की। बचपन से ही उनका मन पढ़ाई लिखाई में कम लगता था। वे 10 साल की उम्र से ही यूट्यूब पर अपना कमाल दिखाने लगे थे। कभी गेमिंग मिमिक्री से वीडियो करियर शुरू करने वाले कैरी मिनाटी अब बॉलीवुड फिल्मों में न सिर्फ गाने गा चुके हैं, बल्कि अजय देवगन की फिल्म रनवे 34 में नजर भी आ चुके हैं।