
बोर्ड परीक्षा में इस तरह लिखेंगे आंसर तो नहीं कटेंगे नंबर, जानें आंसर लिखने का सही तरीका
Right way to Write the Answera : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) परीक्षा 15 फरवरी, 2023 से शुरू हो रही है। अगर आप ने अभी तक एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है तो आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड एग्जाम शुरू होने में महज दो दिन बचे हुए हैं। कई बार ऐसा होता है की परीक्षा के समय बच्चे पढ़ाई में अपने आप को पूरी तरह से झोंक देते है। जितने भी सब्जेक्ट्स होते है सभी को अच्छी तरह याद और तैयारी कर लेते है और जैसे जैसे board exam नजदीक आते है ये प्रक्रिया और तेज हो जाती है परंतु जब टाइम आता है बोर्ड एग्जाम में कैसे लिखे तो बच्चे अपने उत्तरों में अच्छे से सामंजस्य नहीं बिठा पाते जिससे अंक कम आते हैं। ऐसे में कई सारी ऐसी जरूरी बातें और टिप्स सीबीएसई परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकतें है। ऐसे में परीक्षक को प्रभावित करने और अपनी प्रतिभा के लिए अतिरिक्त अंक अर्जित करने के लिए, आपको पता होना चाहिए कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए उत्तर कैसे लिखना है। व्याकरण संबंधी त्रुटि नहीं होने के साथ -साथ आपको किस तरह आंसर लिखने हैं हम आपको बताते है।
बोर्ड परीक्षा में आंसर कैसे लिखे ?
प्रश्नों का सही चुनाव - बोर्ड एग्जाम में प्रश्न पत्र के ऊपर सभी उत्तरों को लिखने की समय सीमा होती है। उसी समय सीमा में बच्चों को अपने सभी प्रश्नों के उत्तर देने पड़ते हैं। अतः जब भी उत्तर लिखने हो तो सबसे पहले अपने दिमाग में ये सोच ले कि आपको पहले कौन कौन से उत्तर स्पष्ट रूप से याद हैं और समय सीमा के तहत अपने लिखने की स्पीड भी अच्छी रखे ताकि आप सभी प्रश्नों के उत्तर समय सीमा के रहते लिख सके।
प्रश्नपत्र को ध्यान से पढ़ें - हमेशा देखा जाता है कि छात्र पेपर मिलने के तुरंत बाद ही उत्तर लिखना शुरू कर देता है। यह गलत है। पहले पेपर को धैर्य से पढ़ें। बोर्ड इसके लिए 15 मिनट का अलग से समय भी देता है। पेपर पढ़ने से टाइम मैनेजमेंट आसान हो जाएगा। आपको सभी नियम पता चल जाएंगे। आपको यह भी पता चल जाएगा कि कौन सा प्रश्न आपके लिए कठिन है।
यह भी पढ़ें - सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में सिर्फ दो दिन शेष, लाना चाहते हैं अच्छे नंबर तो पढ़ें महत्पूर्ण टिप्स
अनावश्यक लिखने से बचे - शब्द सीमा के संबंध में प्रत्येक प्रश्न का उत्तर दें। अपने लेखन में केवल प्रश्न का उत्तर देने के लिए आवश्यक जानकारी शामिल करें। केवल उतना ही लिखें जितना प्रश्न के लिए आवश्यक हो अर्थात टू द प्वाइंट, ऐसा करने से आपका समय भी बचेगा। उत्तर लिखते समय शब्दों के बीच समानता बनाए रखें।
थोड़ा सोचें- किसी भी प्रश्न का उत्तर लिखने से पहले कुछ सेकेंड सोच कर उत्तर तैयार करें और फिर देखें अधिक स्पष्ट रूप से लिखने में सहायता करेगा।
मानचित्र या चार्ट का प्रयोग करें - अगर आपके पास ऐसा प्रश्न आता है जिसमें आप चित्र बना सकते हैं। तो ऐसे प्रश्न के उत्तर में आपको चित्र बना कर उत्तर लिखना चाहिए। इससे शिक्षक को समझने में आसानी होती है। उदाहरण – अगर कोई प्रश्न किसी राज्य से से जुड़ा है तो आप उस राज्य का मानचित्र बना सकते हो।
यह भी पढ़ें -स्टाफ नर्स के लिए 1974 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू, जानें क्या हैं आवश्यक योग्यताएं
Updated on:
13 Feb 2023 05:55 pm
Published on:
13 Feb 2023 05:28 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
