आयोग द्वारा जारी नोटिस में कहा गया कि सर्वर में खराबी सम्बन्धी शिकायतें निराधार हैं, क्योंकि कुल 4.80 लाख आवेदन उक्त समय में प्राप्त हुए थे, जिसमें 1.30 लाख आवेदन अंतिम 4 दिनों में शुल्क सहित प्राप्त हुए, इससे यह बात समझ में आती है कि सर्वर में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है। इसके बाद आयोग ने बताया कि परीक्षा की तारीख संघ लोक सेवा आयोग/राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा सभी चीजों का ध्यान रखते हुए परीक्षा की तारीख घोषित की गई है।