इस परीक्षा में कुल 21 हजार 581 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जो अब मेंस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। 70वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा 13 दिसंबर को हुई थी, जबकि बापू परीक्षा सभागार वाली रद्द हुई परीक्षा का आयोजन 4 जनवरी को किया गया था। इस बार 2035 पदों के लिए परीक्षा आयोजित हुई थी, जिसमें कुल 4 लाख 80 हजार अभ्यर्थियों ने एडमिट कार्ड डाउनलोड किया था। परीक्षा में कुल 3 लाख 29 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे।