इस पद पर चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति वाराणसी, पंजी, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु, विजयवाड़ा और तिरुवनंतपुरम में प्रसार भारती के कार्यालयों में की जाएगी। वहीं वेतन और अन्य लाभ की बात करें तो स्ट्रिंगर पद के लिए स्थानीय कवरेज के लिए 1500 रुपये, सेकेंड कवरेज के लिए 1000 रुपये, आउटस्टेशन कवरेज के लिए 1800 रुपये प्रति कवरेज दिए जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को 80,000 रुपये से 1,25,000 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा। इस पद पर नियुक्ति शुरूआती तौर पर 2 वर्षों के लिए होगी।