Combined Graduate Level(CGL) परीक्षा के टियर 1 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 जून से 27 जुलाई 2024 तक आयोजित की गई थी। इस चरण की परीक्षा 9 से 26 सितंबर 2024 के बीच संपन्न हुई थी। परीक्षा के बाद प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई और उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया। आयोग ने उम्मीदवारों की आपत्तियों की जांच के बाद 5 दिसंबर 2024 को टियर 1 का परिणाम जारी किया। चयनित उम्मीदवारों को टियर 2 में शामिल होने का मौका मिला, जो 18, 19 और 20 जनवरी 2025 को आयोजित की गई थी। हालांकि, 18 जनवरी की दूसरी शिफ्ट में तकनीकी खामियों के कारण यह परीक्षा अब 31 जनवरी 2025 को फिर से आयोजित होगी।