BPSC: Bihar Public Service Commission (BPSC) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता प्रीलिमिनरी परीक्षा और री-एग्जाम की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि परीक्षा का परिणाम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर bpsc.bih.nic.in घोषित किया जाएगा। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में कटऑफ अंक प्राप्त करेंगे, वे मुख्य परीक्षा (मेन्स) के लिए क्वालीफाई कर जाएंगे। इसी बीच खबर आई है कि इसमें पदों की संख्या को बढ़ाया गया है।