31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BPSC Assistant Engineer Recruitment: 30 अप्रैल से शुरू है सहायक इंजीनियर के लिए आवेदन, देखें सभी कैटेगरी के लिए क्या है आवेदन शुल्क

BPSC Assistant Engineer Recruitment Application Fees: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से असिस्टेंट इंजीनियर के 1024 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जानिए कैसे आवेदन करें और आवेदन शुल्क क्या है-
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 2 May 2025, 10:10 AM IST

BPSC Assistant Engineer Recruitment Application Fees

BPSC Assistant Engineer Recruitment Application Fees: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से असिस्टेंट इंजीनियर के 1024 पदों पर भर्ती निकाली गई है। बिहार के युवाओं के लिए ये सुनहरा मौका है। बीपीएससी की इस भर्ती के माध्यम से सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के पदों पर भर्ती होगी। इस भर्ती के लिए 30 अप्रैल 2025 से आवेदन मांगे गए हैं। वहीं अप्लाई करने की अंतिम तारीख 28 मई 2025 है।

यह भी पढ़ें- UGC का बड़ा निर्देश, हायर एजुकेशन वाले संस्थान लागू करें UPI सुविधा

ऐसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले कैंडिडेट को आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं
  • इसके बाद होम पेज पर दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करें 
  • यहां रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें 
  • इसके बाद फॉर्म भरें और सभी डॉक्यूमेंट जमा करें 
  • इसके बाद आवेदन शुल्क जमा करें 
  • अंत में सबमिट बटन दबाएं और कंफर्मेशन पेज की कॉपी डाउनलोड कर लें 
  • इसका प्रिंटआउट निकाल लें 

यह भी पढ़ें- जेईई एडवांस में रजिस्ट्रेशन करने में अब नहीं आएगी परेशानी, IIT Kanpur ने लॉन्च किया पोर्टल

जनरल के लिए 750 रुपये है आवेदन शुल्क (BPSC Recruitment 2025 Application Fees For General Category)

सामान्य अभ्यर्थी के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये है। वहीं बिहार के SC, ST जाति के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है। बिहार राज्य के सभी स्थायी निवासी (आरक्षित / अनारक्षित वर्ग) महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए (40% या उससे अधिक) के लिए 200 रूपये है और अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये है।

कैटेगरीआवेदन शुल्क
जनरल750 रुपये
SC200 रुपये
ST200 रुपये
बिहार के सभी स्थाई निवासी200 रुपये
दिव्यांग (40% से अधिक)200 रुपये
अन्य750 रुपये

यह भी पढ़ें- IIT को टक्कर देता है बैंगलोर का ये कॉलेज, देखें रैंकिंग | NIRF Ranking

यहां देखें अन्य डिटेल्स 

बीपीएससी की इस भर्ती के माध्यम से सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के पदों पर भर्ती होगी। सिविल के 984 पद भरे जाएंगे। वहीं मैकेनिकल असिस्टेंट इंजीनियर के 36 पद और इलेक्ट्रिक असिस्टेंट इंजीनियर के 4 पद भरे जाएंगे। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास AICTE से मान्यता प्राप्त किसी भी यूनिवर्सिटी/इंस्टीट्यूट से सिविल/मैकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अगस्त 2024 को आधार बनाकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट दी गई है। 

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा