
BSEB RESULT 2023
BSEB RESULT 2023: बिहार बोर्ड ने कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम आज जारी कर दिया है। बिहार बोर्ड कक्षा 10 के स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। इस साल कुल पास प्रतिशत 81.04 फीसदी रहा है। बिहार बोर्ड की क्लास 10वीं की परीक्षा में करीब 17 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए हैं जिनमें से 14 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस वर्ष कक्षा 10वीं की परीक्षा 14 फरवरी से 22 फरवरी, 2023 के बीच आयोजित की गई थी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा अपना बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट एसएमएस के जरिए भी देख सकते हैं।
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) 2022 में बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में कुल 16,11,099 छात्र शामिल हुए थे जिनमे बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा में 12,86,971 पास होने के साथ पास प्रतिशत 79.88 फीसदी रहा था।
SMS से ऐसे चेक कर सकेंगे परिणाम -
आपको एसएमएस बॉक्स में BSEB टाइप करना है, फिर बिना स्पेस देते हुए रोल नंबर टाइप करना है। अब इस डिटेल को 56263 पर सेंड कर देना है। जिस नंबर से आपने ये डिटेल सेंड की है। उसी नंबर आपको अपना रिजल्ट मिल जाएगा। बिहार बोर्ड कक्षा 10 के स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। इस साल कुल पास प्रतिशत 81.04 फीसदी रहा है। इस वर्ष कक्षा 10वीं की परीक्षा 14 फरवरी से 22 फरवरी, 2023 के बीच आयोजित की गई थी।
यह भी पढ़ें:आईआईटी दिल्ली एडमिशन के लिए लास्ट डेट बढ़ी, अब करें इस डेट तक आवेदन
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2023 कैसे चेक करें ?
1. बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.inपर जाएं।
2. इसके बाद होम पेज पर बिहार बोर्ड 10 परिणाम 2023 लिंक पर क्लिक करें।
3. अब स्क्रीन पर एक नया लॉगिन पेज दिखाई देगा।
4. अब लॉगिन विंडो में रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें।
5. सबमिट बटन पर क्लिक करें।
6. बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
7. इसे डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंट आउट लें।
यह भी पढ़ें:सीयूईटी परीक्षा में हुआ बदलाव, यहां देखें NTA का जरुरी नोटिस
Published on:
31 Mar 2023 02:18 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
