
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)
CUET PG 2023: जो उम्मीदवार इस साल सीयूईटी (CUET) 2023 एग्जाम देने जा रहे है, उनके लिए NTA ने एक महत्पूर्ण नोटिस जारी किया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सूचना बुलेटिन में किए गए संशोधनों के विवरण के साथ-साथ परीक्षा से संबंधित जानकारी शामिल है। इस नोटिस में एनटीए ने जारी नोटिस में नए कोर्स और विश्वविद्यालयों को जोड़ने की जानकारी दी है। आधिकारिक सूचना उम्मीदवारों के लिए एनटीए सीयूईटी (CUET) की आधिकारिक साइट nta.ac.in पर उपलब्ध है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सूचना बुलेटिन में हुई कई प्रिंटिंग संबंधी गलतियों में बदलाव किया है। उन्होंने सीयूईटी (CUET) पीजी के तहत पेश सिलेबस में भी बदलाव किए हैं। इसके अलावा कई यूनिवर्सिटी ने अंतिम समय में नाम वापस लेने के कारण यूनिवर्सिटी की लिस्ट में विश्वविद्यालय का नाम नहीं दिख रहा था।
NTA ने जारी किया नोटिस -
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सूचना बुलेटिन में किए गए संशोधनों के विवरण के साथ-साथ परीक्षा से संबंधित जानकारी शामिल है। इसके अलावा अंग्रेजी और विदेशी भाषा यूनिवर्सिटी ने पहले सीयूईटी (CUET) पीजी 2023 से अंतिम समय में नाम वापस ले लिया था जिसके कारण भाग लेने वाले यूनिवर्सिटी की लिस्ट में विश्वविद्यालय का नाम नहीं दिख रहा था। लेकिन अब यूनिवर्सिटी ने फिर से सीयूईटी (CUET) का ऑप्शन चुन लिया है, ऐसे में स्टूडेंट्स इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: आईआईटी दिल्ली एडमिशन के लिए लास्ट डेट बढ़ी, अब करें इस डेट तक आवेदन
कब होगी CUET PG परीक्षा ?
सीयूईटी (CUET) पीजी के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 20 मार्च को शुरू हुई थी और 19 अप्रैल, 2023 को समाप्त होगी। सीयूईटी (CUET) करेक्शन विंडो 20 अप्रैल को खुलेगी और 23 अप्रैल, 2023 को बंद होने वाली है। परीक्षा जून 2023 के पहले या दूसरे सप्ताह में आयोजित होगी। ज्यादा संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार सीयूईटी (CUET) पीजी की आधिकारिक वेबसाइट को भी चेक कर सकते हैं या NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: NIIT यूनिवर्सिटी ने की 2 लाख रुपये तक की स्कॉलरशिप की घोषणा, यहां देखें डिटेल्स
Published on:
31 Mar 2023, 12:22 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.