NIIT University Scholarships: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (NIIT) ने उन स्कॉलरशिप की घोषणा की है जो शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए स्टूडेंट्स को मिलने वाली है। अगर आप भी इन स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने के इच्छुक है तो नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (NIIT) की आधिकारिक वेबसाइट ऑनलाइन आवेदन कर सकते है साथ ही स्कॉलरशिप की आवश्यक पात्रता के बारे में विस्तृत जानकारी भी हासिल कर सकेंगे। आपको बता दे छात्रों को उनके शैक्षणिक प्रदर्शन या राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं में उनके प्रदर्शन के आधार पर छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। छात्रों को 2 लाख रुपये की अधिकतम वार्षिक स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है। इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (NIIT) स्टूडेंट्स को कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग (CSE), इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग (ECE), डेटा साइंस (DS), साइबर सुरक्षा (CYS), बीबीए, एमबीए और बीटेक सहित अन्य कार्यक्रमों के लिए ये स्कॉलरशिप दी जाती है।