31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भूल से भी न करें ये गलती, नहीं तो…बोर्ड परीक्षा देना हो जाएगा मुश्किल

CBSE 75 Percent Attendance Rules 2024: सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़ा ऐलान किया है। ये ऐलान स्कूल की उपस्थिति से जुड़ा हुआ है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 15 Oct 2024, 11:35 AM IST

CBSE 75 Percent Attendance Rules 2024

CBSE 75 Percent Attendance Rules 2024: सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा देने वालों के लिए बड़ी खबर है। सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़ा ऐलान किया है। ये ऐलान स्कूल की उपस्थिति से जुड़ा हुआ है। इसके तहत वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षाओं में बैठने के लिए छात्रों की 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है। सीबीएसई ने इस संबंध में स्कूल के प्रधानाचार्य और प्रमुख को नोटिस भेजकर सूचित भी किया है। साथ ही कहा कि उपस्थिति को स्कूलों में सख्ती से लागू किया जाए।

बोर्ड ने जारी किया नोटिस (CBSE 75 Percent Attendance Rules 2024)

सीबीएसई ने नोटिस (CBSE Notice) जारी कर कहा कि स्कूलों को अनिवार्य उपस्थिति के बारे में छात्रों और उनके अभिभावक दोनों को बताना होगा। साथ ही नोटिस में इस रूल को पालन न करने की स्थिति में दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से बताया गया है।

यह भी पढ़ें- School Holiday 2024: छात्रों के लिए खुशखबरी! दो दिन बंद रहेंगे पंजाब के स्कूल

इन बच्चों को मिलेगी छूट


सीबीएसई के नए नियम के तहत, अब छात्रों को कम से कम 75 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराना होगा तब ही जाकर वे बोर्ड परीक्षा दे पाएंगे। हालांकि, कुछ विशेष परिस्थितियों में राहत दी गई है जैसे कि मेडिकल इमरजेंसी या राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में भाग लेना। लेकिन ऐसी किसी भी असमान्य स्थिति में दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। बता दें, ऐसे सभी मामलों में 25 प्रतिशत उपस्थिति की छूट दी जाती है।