उन्होंने कहा कि अन्य मंत्रालयों के साथ हमारा संवाद लगातार चल रहा है। कोविड-19 पूरी दुनिया में फैल चुका है। इन कठिनाइयों के दौरान, हमने बहुत सारे काम ऑनलाइन किए हैं। लेकिन हमारा लक्ष्य अंतिम पंक्ति के छात्रों तक पहुंचना है। इसलिए जिस तरह से परीक्षाएं पहले आयोजित की जाती थीं, वैसे ही परीक्षा आयोजित करने का विचार है। हम ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने पर विचार नहीं कर रहे हैं।