30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SSC CGL 2020 Notification: सीजीएल भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, जानें आवेदन सहित पूरी डिटेल्स

SSC CGL 2020 Notification : संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा-2020 के लिए नोटिफिकेशन जारी ग्रुप बी और ग्रुप सी के कुल 6506 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 29 Dec 2020, 3:19 PM IST

gobs_patrika.png

SSC CGL Notification 2020: कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा-2020 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। एसएससी सीजीएल नोटिफिकेशन 2020 के अनुसार केंद्र सरकार के मंत्रालयों, विभाग और अन्य संगठनों में ग्रुप बी और ग्रुप सी के कुल 6506 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। एसएससी सीजीएल 2020 शेड्यूल के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 29 दिसंबर से ही शुरू हो चुकी है। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर 31 जनवरी 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।

Click Here For Download Official Notification

रिक्तियों का विवरण
कुल पदों की संख्या - 6506 पद
ग्रुप बी में गजेटेड श्रेणी - 250 पद
नॉन-गजेटेड - 3513 पद
ग्रुप सी - 2743 पद

Read More: एमटीएस और एलडीसी सहित अन्य के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

Read More: डिग्रीधारी युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, फटाफट करें अप्लाई

पात्रता मानदंड
आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री या समकक्ष योग्यता उत्तीर्ण होना जरुरी है। अंतिम वर्ष या सेमेस्टर के परीक्षार्थी भी आवेदन के पात्र हैं। ऐसे उम्मीदवारों को 1 जनवरी 2021 तक परीक्षा उत्तीर्ण कर लेनी होगी।

Read More: रेलवे में NATS के जरिए हो रही सीधी भर्ती, जल्द करें अप्लाई

Read More: कांस्टेबल (जीडी) के 4 हजार पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें पूरा प्रोसेस

आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2021 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, कुछ पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है। वहीं, आरक्षित वर्गों (एससी, एसटी, ओबीसी और अन्य) के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट का भी प्रावधान किया गया है। अधिक जानकारी के लिए उपर दिये गये एसएससी सीजीएल नोटिफिकेशन 2020 डाउनलोड के लिंक पर जाएं।