17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CBSE: बोर्ड ने जारी किया स्पोर्ट्स कैलेंडर, मुकाबले 17 सितंबर से

CBSE: नेशनल-इंटरनेशनल के लिए क्वालिफाई स्टूडेंट्स के अलग से होंगे एग्जाम, सभी रीजन्स को क्लस्टर में बांटा, राजस्थान 14वें क्लस्टर में

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Sunil Sharma

Aug 13, 2019

education news in hindi, education, govt school, cbse, cbse board, cbse board exam, cbse exam result, cbse exam

CBSE Board

CBSE: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सैकंडरी एजुकेशन (CBSE) ने सोमवार को सर्कुलर जारी करते हुए देश के सभी रीजन के लिए सेशन 2019-20 का स्पोर्ट्स कैलेंडर जारी कर दिया है। देशभर के 10 रीजन्स को क्लस्टर्स में डिवाइड किया गया है। इसमें राजस्थान को 14वें क्लस्टर में रखा गया है। राजस्थान क्लस्टर के मुकाबले 17 सितंबर से शुरू होंगे, जो 23 अक्टूबर तक चलेंगे। प्रदेश के अलावा ये मुकाबले गुजरात में भी खेले जाएंगे। प्रदेश के स्टूडेंट्स एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो, टेबल टेनिस और बॉलीबॉल जैसे गेम्स में पार्टिसिपेट कर सकेंगे।

जोनल राउंड के मुकाबले
गेम्स – डेट – स्थान
आर्चरी – 12 से 15 अक्टूबर – अजमेर
बैडमिंटन – 30 सित. से 4 अक्टू. – गुजरात
बॉक्सिंग – अभी तय नहीं – अजमेर
चैस – 11 से 13 अक्टूबर – गुजरात
फुटबॉल – 19 से 23 अक्टूबर – गुजरात
हैंडबॉल – 11 से 15 अक्टूबर – एमपी
हॉकी – नॉर्थ जॉन-2 के साथ मुकाबले
जुडो – 4 से 7 अक्टूबर – गुजरात
राइ. शूटिंग – 15 से 18 सितंबर – कोटा
स्केटिंग – 23 से 27 सितंबर – एमपी
स्विमिंग – 30 सि. से 4 अक्टूबर – गुजरात
ताइक्वांडो – 9 से 12 सितंबर – जयपुर
टेनिस – 5 से 7 अक्टूबर – एमपी
योगा – 28 सित. से 1 अक्टूबर – जयपुर

नेशनल मुकाबले
गेम्स – डेट – स्थान
एथलेटिक्स – 26 से 30 नवंबर – छत्तीसगढ़
बैडमिंटन – 26 से 30 नवंबर – यूपी
कबड्डी – 15 से 20 नवंबर – हरियाणा
खो-खो – 9 से 15 नवंबर – हरियाणा
चैस – 9 से 11 नवंबर – दिल्ली
वॉलीबॉल – 12 से 16 अक्टूबर – मध्य प्रदेश
बॉक्सिंग – 21 से 24 नवंबर – हरियाणा
फुटबॉल (बॉय) – 10 से 12 नवंबर – हरियाणा
फुटबॉल (गल्र्स) – 9 से 12 नवंबर – नोएडा
हैंडबॉल – 17 से 21 नवंबर – आंध्र प्रदेश
हॉकी – 14 से 19 नवंबर – यूपी
टेबल टेनिस – 9 से 14 नवंबर – यूपी
जूडो – 18 से 22 नवंबर – यूपी
राइफल शूटिंग – 9 से 10 नवंबर – हरियाणा
बास्केटबॉल बॉ. – 21 से 24 नवंबर – मध्य प्रदेश
बास्केटबॉल ग. – 9 से 12 नवंबर – जयपुर
स्केटिंग – 27 से 30 नवंबर – कर्नाटक
स्विमिंग – 12 से 16 नवंबर – मध्य प्रदेश
ताइक्वांडो – 19 से 24 नवंबर – यूपी
टेनिस – 9 से 13 नवंबर – हरियाणा
एरोबिक्स – 10 से 12 नवंबर – महाराष्ट्र
आर्चरी – 9 से 14 नवंबर – पंजाब
जिम्नास्टिक – 7 से 10 नवंबर – यूपी
रोप स्किपिंग – 1 से 3 नवंबर – पंजाब
योगा – 7 से 9 नवंबर – महाराष्ट्र

राजस्थान क्लस्टर के मुकाबले
गेम्स – डेट – स्थान
एथलेटिक्स – 8 से 10 अक्टूबर – अलवर
बास्केटबॉल – 19 से 22 अक्टूबर – टोंक
फुटबॉल (बॉ.) – 17 से 21 सितंबर – अलवर
कबड्डी – 5 से 10 अक्टूबर – दौसा
खो-खो – 10 से 14 अक्टूबर – जयपुर
टेबल टेनिस – 20 से 23 सितंबर – झुंझुनूं
बॉलीबॉल – 2 से 5 अक्टूबर – झुंझुनूं

20 तक करने होंगे ऑनलाइन आवेदन
स्पोर्ट्स में पार्टिसिपेट करने के लिए स्कूलों को ऑनलाइन आवेदन करने होंगे, जिसकी लास्ट डेट 20 अगस्त है। वहीं सीबीएसई ने स्कूलों को निर्देशित किया है कि जिन स्टूडेंट्स का सलेक्शन नेशनल और इंटरनेशनल के लिए होता है, ऐसे बच्चों की जानकारी स्कूलों को 30 दिसंबर तक भेजनी होगी, ताकि बोर्ड इन स्टूडेंट्स के लिए अलग से एग्जाम कंडक्ट करा सके। इस साल भी सीबीएसई ने 23 स्टूडेंट्स के एग्जाम अलग से लिए थे, जिनमें ज्यादातर नॉर्थ-ईस्ट से थे।