25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नियमों की अनदेखी के कारण CBSE ने उठाया बड़ा कदम, दिल्ली और राजस्थान के इन स्कूलों को भेजा नोटिस 

CBSE Notice: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने ‘डमी स्कूलों’ की समस्या को रोकने के उद्देश्य से हाल ही औचक निरीक्षण किया था। अब इन्हें नोटिस भेजा गया है। 
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 14 Sep 2024, 2:30 PM IST

CBSE Notice

CBSE Notice: दिल्ली और राजस्थान के 27 स्कूलों पर CBSE की तलवार लटकी है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने ‘डमी स्कूलों’ की समस्या को रोकने के उद्देश्य से हाल ही औचक निरीक्षण किया था। इस निरीक्षण में कई स्कूलों में नियमों की अनदेखी पाई गई। अब सीबीएसई की ओर से इन्हें नोटिस भेजा गया है।

अजमेर के 5 स्कूल को भेजा गया नोटिस (CBSE Notice)

जारी नोटिस में कहा गया स्कूलों पर आरोप है कि वे डमी एडमिशन और अन्य नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। इस नोटिस में दिल्ली रीजन के 22 स्कूल और अजमेर के 5 स्कूल के नाम शामिल हैं। इन सभी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 

यह भी पढ़ें- Interesting Facts: क्या आप जानते हैं किस देश के पास है स्पेशल Female Force? डर से कांपते हैं दुश्मन

अटेंडेंस और एनरोलमेंट से जुड़ी कई गड़बड़ी आई सामने 

सीबीएसई के अनुसार, इन स्कूलों में डमी एडमिशन दिए जा रहे थे और साथ ही सभी नियमों की अनदेखी की जा रही थी। इन स्कूलों ने 11वीं और 12वीं कक्षा में छात्रों की संख्या को अधिक दिखाया जबकि वास्तविक संख्या बताए गए से काफी कम थी। यही नहीं स्कूलों में अटेंडेंस और एनरोलमेंट से जुड़ी गड़बड़ियां भी पाई गई।

मार्च महीने में भी हो चुकी है कार्रवाई

सीबीएसई के एक अधिकारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि CBSE पहले भी गलत संख्या दिखाने के मामलों में सख्त कार्रवाई कर चुका है। सीबीएसई ने इससे पहले मार्च महीने में भी 20 स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी थी। इसमें यूपी के तीन स्कूल भी शामिल थे। इन स्कूलों पर डमी छात्रों को दिखाने, अयोग्य उम्मीदवारों को दाखिला देने और रिकॉर्ड सही ढंग से न रखने जैसे आरोप लगाए गए हैं।