Hindi News / Education News / CBSE Result 10th 12th: रिजल्ट देखने के लिए इन डिटेल्स की पड़ेगी जरूरत, नोट कर लें, जानिए कब तक जारी होंगे नतीजे
CBSE Result 10th 12th: रिजल्ट देखने के लिए इन डिटेल्स की पड़ेगी जरूरत, नोट कर लें, जानिए कब तक जारी होंगे नतीजे
CBSE Result 10th 12th: सीबीएसई 10वीं-12वीं कक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड किसी भी वक्त रिजल्ट जारी कर सकता है।
CBSE Result 10th 12th: सीबीएसई 10वीं-12वीं कक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड किसी भी वक्त रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद आप इसे आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट आप UMANG ऐप, डिजिलॉकर और एसएमएस के माध्यम से देख सकते हैं।
जरूरी होंगी ये डिटेल्स
सीबीएसई बोर्ड 10वीं कक्षा और 12वीं कक्षा का रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स को कुछ जानकारी की जरूरत होगी। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्मतिथि का उपयोग करना होगा।
CBSE 10th/CBSE 12th Result संबंधित लिंक पर क्लिक करें
यहां अपना क्रेडेंशियल्स और जरूरी डिटेल्स डालें
सभी डिटेल्स चेक कर लें और सबमिट बटन दबाएं
इतना करते ही रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा
इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें
कब हुई थी 10वीं कक्षा की परीक्षा
सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा 15 फरवरी से 18 मार्च तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में करीब 24.12 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। वर्ष 2024 की तुलना में ये ज्यादा है। वर्ष 2024 में करीब 22.51 लाख छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए थे। सीबीएसई कक्षा 10वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.60 रहा।
कब हुई थी 12वीं कक्षा की परीक्षा
सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 तक किया गया था। इस वर्ष 12वीं कक्षा में कुल 17.88 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। दोनों परीक्षा को मिलाकर करीब 42 लाख से अधिक छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे। वहीं पासिंग प्रतिशत की बात करें तो 12वीं की परीक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.98 था।