
CBSE Result 2023 CBSE 10th 12th result update
CBSE Result 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा इसी महीने में कक्षा 10 और 12 के लिए सीबीएसई परीक्षा परिणाम जारी करने की संभावना है। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स अपना सीबीएसई परिणाम सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर देख सकते हैं। पिछले साल सीबीएसई 10वीं, 12वीं के रिजल्ट 22 जुलाई, 2022 को घोषित किये गए थे। स्टूडेंट्स को अनपन रिजल्ट देखने के लिए अपना सीबीएसई बोर्ड रोल नंबर तथा अन्य विवरण दर्ज करना होगा। स्टूडेंट्स एसएमएस सुविधा के माध्यम से भी सीबीएसई परिणाम 2023 कक्षा 10 और 12वीं का रिजल्ट देख सकते हैं। इस साल सीबीएसई क्लास 10th एवं 12th बोर्ड परीक्षाओं में 38 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए हैं। सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन 15 फरवरी से 21 मार्च एवं 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 5 अप्रैल तक आयोजित की गयी थीं।
पिछले पांच सालों का रिजल्ट
| कक्षा 10 | कक्षा 12 | |
| 2022 | 94.40 प्रतिशत | 92.71 प्रतिशत |
| 2021 | 99.04 प्रतिशत | 93.37 प्रतिशत |
| 2020 | 88.78 प्रतिशत | 91.46 प्रतिशत |
| 2019 | 91.10 प्रतिशत | 83.04 प्रतिशत |
| 2018 | 86.70 प्रतिशत | 83.01 प्रतिशत |
38 लाख स्टूडेंट बोर्ड परीक्षा में हुए थे शामिल
आपको बता दे इस साल सीबीएसई कक्षा 10, 12 की बोर्ड परीक्षाएं 14 फरवरी से शुरू हुई थी। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 21 मार्च को समाप्त हुईं और कक्षा 12 की परीक्षाएं 5 अप्रैल तक चली थी। इन परीक्षाओं में कुल 38,83,710 स्टूडेंट शामिल हुए है। इसमें 21,86,940 कक्षा 10 के स्टूडेंट और 16,96,770 कक्षा 12 के स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- CBSE Result: पिछले पांच सालों में बेहतर हुआ लड़कियों का CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट
CBSE Board Results 2023 रिजल्ट कैसे करें चेक ?
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
2. इसके बाद सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 या 12 परिणाम 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब यहां उम्मीदवारों को रोल नंबर या पंजीकरण संख्या दर्ज करनी होगी।
4. इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
5. कक्षा 10 या कक्षा 12 का परिणाम स्क्रीन पर जारी होगा।
6. सीबीएसई परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
Published on:
02 May 2023 11:07 am
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
