लड़कियों के रिजल्ट का प्रतिशत
साल 2018 में 88.67 प्रतिशत
साल 2019 में 92.45 प्रतिशत
साल 2020 में 93.31 प्रतिशत
साल 2021 में 99.24 प्रतिशत
साल 2022 में 95.21 प्रतिशत
पिछले पांच वर्षों में 3 प्रतिशत का सुधार
साल 2018 में लड़कियों का पास प्रतिशत 88.67 प्रतिशत था जो 2019 में लगभग 3 प्रतिशत (92.45 प्रतिशत) बढ़ गया। इसके अलावा 2022 में सीबीएसई की परीक्षा दो टर्म या सेमेस्टर में आयोजित की गई थी। 2022 में लड़कियों का प्रदर्शन 2021 की तुलना में थोड़ा कम हुआ था, लेकिन 2018, 2019 और 2020 से बेहतर था।
2022 में गर्ल स्टूडेंट्स का पास परसेंटेज लगभग 4 प्रतिशत घटकर 95.21 प्रतिशत रह गया। पिछले साल, 21 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए और कक्षा 10 के लिए कुल पास परसेंटेज 94.40 प्रतिशत था। परीक्षा दो भागों में आयोजित की गई थी। पार्ट I की परीक्षा नवंबर-दिसंबर और पार्ट II की मई-जून में हुई थी। रिजल्ट जुलाई में घोषित किया गया था।
यह भी पढ़ें- जेईई मेन 2023 फ़ाइनल आंसर की जारी, यहां से करें डाउनलोड