1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JEE Final Answer Key: जेईई मेन 2023 फ़ाइनल आंसर की जारी, यहां से करें डाउनलोड

JEE Main Final Answer Key 2023: एनटीए (National Testing Agency) ने जेईई मेन फाइनल आंसर की 2023 (session 2 ) जारी कर दी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए ने सत्र 2 के लिए जेईई फाइनल आंसर की 2023 jeemain.nta.nic.in जारी की है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 29 Apr 2023, 12:31 PM IST

nta_a.jpg

JEE Main Final Answer Key 2023 Session 2 released

JEE Main Final Answer Key 2023: एनटीए (National Testing Agency) ने जेईई मेन फाइनल आंसर की 2023 (session 2 ) जारी कर दी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए ने सत्र 2 के लिए जेईई फाइनल आंसर की 2023 jeemain.nta.nic.in जारी की है। जो उम्मीदवार सत्र 2 के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे एनटीए जेईई की आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से अंतिम आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। NTA ने JEE Mains सत्र 2 परीक्षा 6, 8, 10, 11, 12, 13 और 15 अप्रैल, 2023 को आयोजित की थी। प्रोविजनल (provisional) आंसर की 19 अप्रैल को जारी की गई थी और आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि 21 अप्रैल, 2023 तक थी। अंतिम प्रोविजनल आंसर की 24 अप्रैल, 2023 को जारी की गई थी। जेईई मेन 2023 परिणाम 28 अप्रैल को घोषित किया गया था और अंतिम आंसर की 29 अप्रैल, 2023 को जारी की गई थी।

प्रोविजनल के बाद फाइनल आंसर की रिलीज

नटिनॉल टेस्टिंग एजेंसी में पहले प्रोविजनल (provisional) आंसर की 19 अप्रैल को जारी की गई थी। प्रोविजनल आंसर की 2023 से संतुष्ट नहीं होने वाले उम्मीदवारों को जेईई मेन आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक अपनी शिकायत दर्ज करने की अनुमति दी गई थी। अब एनटीए (National Testing Agency) ने जेईई मेन फाइनल आंसर की 2023 (session 2 ) जारी कर दी है।

यह भी पढ़ें- JEE Advanced 2023: जेईई एडवांस के लिए 30 अप्रैल से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, यहां देखें डिटेल्स


जेईई मेन 2023 फ़ाइनल आंसर की कैसे डाउनलोड करें ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों के माध्यम से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
2. यहां होमपेज पर JEE 2023 सत्र 2 अंतिम आंसर की पर क्लिक करें।
3. आपके कम्प्यूटर स्क्रीन पर एक पीडीएफ प्रदर्शित किया जाएगा।
4. आंसर की की जांच करें और भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें।
एनटीए जल्द ही टॉपर्स की सूची, कट ऑफ और पर्सेंटाइल जारी करेगा। उम्मीदवार अधिक संबंधित विवरण के लिए एनटीए जेईई की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।