BPSC Recruitment 2023: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए अभी ऑनलाइन आवेदन शुरू नहीं हुए हैं। कैंडिडेट्स इस भर्ती के लिए 02 मई से 31 मई 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आधिकारिक अधिसूचना में सहायक मंडल अग्निशमन अधिकारी के पदों के लिए नोटिस जारी किया है। इसमें गृह विभाग (पुलिस अनुभाग), सरकार के बिहार अग्निशमन सेवा के तहत सहायक मंडल अग्निशमन अधिकारी के कुल 21 पद शामिल है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in के जरिए अप्लाई कर सकते हैं। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से जारी की गयी अधिसूचना के अनुसार विज्ञान में ग्रेजुएट पास सहित कुछ एक्स्ट्रा शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।