SSC exam calendar 2023: कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) ने अगस्त, सितंबर और अक्टूबर महीने के लिए एग्जाम कैलेंडर जारी कर किया है। भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार परीक्षा कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर विजिट करके देख सकते हैं। बता दें कि एसएससी ने MTS, CHSL और CPO परीक्षाओं के लिए शेड्यूल जारी किया है। शेड्यूल के अनुसार, कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल, सीएचएसएल 2023 का आयोजन 2 अगस्त, 2023 से 22 अगस्त, 2023 तक किया जाएगा। SSC CPO Exam 2023 दिल्ली पुलिस और CAPF में सब इंस्पेक्टर पदों के लिए 3 से 6 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। आधिकारिक नोटिफिकेशन 20 जुलाई को जारी की जाएगी। भर्ती परीक्षाओं से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स जारी परीक्षा कार्यक्रम को चेक कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते है।