
CGPSC SI Vacancy 2024
CGPSC: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग सब इंस्पेक्टर भर्ती को लेकर जरुरी अपडेट सामने आ गया है। सब इंस्पेक्टर, सूबेदार और प्लाटून कमांड के पदों के लिए होने वाली भर्ती को लेकर आवेदन तारीख आगे बढ़ा दी गई है। अब 25 दिसंबर 2024 तक आवेदन किया जा सकता है। पहले यह तारीख 21 दिसंबर थी। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर किया जा सकता है। वहीं 26 से 27 दिसंबर तक फॉर्म में सुधार किया जा सकता है।
यह खबर भी पढ़ें:-साल 2024 में GOOGLE पर सबसे ज्यादा सर्च किया इन शब्दों के मतलब
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाना है।
वेबसाइट के होमपेज पर भर्ती के नोटिफिकेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
जरुरी डिटेल्स के साथ आवेदन फॉर्म भर दें।
आवेदन फॉर्म भरने के बाद आवेदन शुल्क जमा कर दें।
इस भर्ती के माध्यम से कुल 341 पदों को भरा जाना है। जिसमें 278 एसआई के पद, 19 सूबेदार, 14 प्लाटून कमांडर, 11 उप निरीक्षक (विशेष शाखा), 4 उप निरीक्षक (अंगुल-चिन्ह), 1 उप निरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज) जैसे पद शामिल है। इसके अलावा 5 उप निरीक्षक (कंप्यूटर) और 9 उप निरीक्षक (साइबर क्राइम) के पदों पर भर्ती होनी है।
Published on:
12 Dec 2024 08:05 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
