आजकल चीन के सिचुआं प्रांत के लीशान में रहने वाला रेन केऊ दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। 11 साल की उम्र का यह लड़का छठी कक्षा का छात्र है जो अपनी स्कूल में भी सबके लिए आश्चर्य का विषय है। रेन लंबाई 2.6 मीटर यानी 6 फुट 9 इंच है। वह अपनी क्लास ही नहीं बल्कि स्कूल में भी सबसे लंबा छात्र है। ऐसे में माना जा रहा है कि वो दुनिया का सबसे लंबा छठी कक्षा में पढ़ने वाला छात्र है। इसके लिए वो अब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी अपना नाम दर्ज कराने के लिए अप्लाई करेगा। आपको बता दें कि चीन में औसतन 11 साल की उम्र के बच्चों के बच्चों की लंबाई 1.45 मीटर यानी 4 फुट 7 इंच तक होती है, लेकिन रेन अपवाद बन चुका है। रेन का यह कद किसी बीमारी के कारण नहीं है बल्कि अपनी आनुवांशिकता के कारण बढ़ा है। क्योंकि रेन की मां की लंबाई 6 फुट 2 इंच और पिता की 6 फुट है। यही वजह है कि उसकी की लंबाई भी इतनी ज्यादा है। अपने कद के कारण रेन को लिटिल याओ मिंग नाम से भी पुकारा जाता है।