इन पदों के लिए योग्यता की बात करें तो आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं पास होना अनिवार्य है। आयु सीमा, न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के टेस्ट के बाद किया जाएगा। टेस्ट प्रक्रिया में फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), दस्तावेज़ सत्यापन, ट्रेड टेस्ट, लिखित परीक्षा और मेडिकल परीक्षा शामिल है। सभी चरणों को सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवारों को अंतिम रूप से चयनित किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 21,700–69,100 रूपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।