16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Country Old Name: पहले इस नाम से जाना जाता था बांग्लादेश, इन देशों के भी बदल चुके हैं नाम

Name Change Countries List: थाईलैंड को पहले सियाम के नाम से जाना जाता था, लेकिन बाद में राष्ट्रीय पहचान को दर्शाने के लिए इसका नाम बदल दिया गया।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Feb 16, 2026

countries that changed its name

Countries That Changed Its Name(AI Image-ChatGpt)

Country Old Name: दुनिया में कई ऐसे देश हैं जिन्होंने समय-समय पर अपनी पहचान को नई दिशा देने के लिए अपने नाम बदल लिए। इन बदलावों के पीछे कभी राजनीतिक कारण रहे, कभी औपनिवेशिक इतिहास से दूरी बनाने की कोशिश, तो कभी अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्पष्ट पहचान स्थापित करने की मंशा। आइए जानते हैं ऐसे ही 10 देशों के बारे में जिन्होंने अपना नाम बदला।

Old Name Of Bangladesh: पहले इस नाम से जाना जाता था बांग्लादेश


सबसे पहले बात बांग्लादेश की। 1971 में पाकिस्तान से अलग होकर स्वतंत्र राष्ट्र बनने के बाद इसका नाम पूर्वी पाकिस्तान से बदलकर बांग्लादेश रखा गया। बांग्लादेश पहले पाकिस्तान का हिस्सा हुआ करता था। लेकिन बाद में यह अलग देश के रूप में स्थापित हो गया।

Country Old Name: श्रीलंका और म्यांमार के भी बदले नाम


म्यांमार पहले बर्मा के नाम से जाना जाता था, लेकिन 1989 में सैन्य शासन ने देश का आधिकारिक नाम बदलकर म्यांमार कर दिया। इसी तरह श्रीलंका को आजादी के बाद नई पहचान मिली। यह देश पहले सीलोन के नाम से जाना जाता था, जिसे 1972 में बदलकर श्रीलंका कर दिया गया।

Thailand Old Name: थाईलैंड का भी बदल चूका है नाम


यूरोप में चेक गणराज्य ने 2016 में अपने छोटे और सरल नाम ‘चेकिया’ को आधिकारिक रूप से अपनाया। तुर्की ने 2022 में संयुक्त राष्ट्र में अपना आधिकारिक नाम बदलकर तुर्किये कर दिया, ताकि उसकी सांस्कृतिक पहचान को सही ढंग से प्रस्तुत किया जा सके। थाईलैंड को पहले सियाम के नाम से जाना जाता था, लेकिन बाद में राष्ट्रीय पहचान को दर्शाने के लिए इसका नाम बदल दिया गया।