16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jee Main Result 2026: सेव कर लें वेबसाइट, सीधे इस लिंक से चेक कर पाएंगे जेईई मेंस रिजल्ट

JEE Main Result: इस बार जेईई मेन के पहले सेशन में रिकॉर्ड संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया। करीब 13.5 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से लगभग 96 प्रतिशत यानी 13 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल हुए।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Feb 16, 2026

Jee Mains Result 2026

Jee Mains Result 2026(Image-Freepik)

Jee Main Result 2026: इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। National Testing Agency (NTA) ने संकेत दिए हैं कि जेईई मेन 2026 सेशन-1 का रिजल्ट आज, 16 फरवरी 2026 को जारी किया जा सकता है। जैसे ही नतीजे घोषित होंगे, बीटेक और बीई (पेपर-1) के उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे। हालांकि पहले 12 फरवरी को परिणाम जारी करने की बात कही गई थी, लेकिन बाद में कार्यक्रम में बदलाव हुआ। ताजा जानकारी के मुताबिक, एनटीए पहले फाइनल आंसर-की जारी करेगा। इसके बाद ही रिजल्ट का लिंक एक्टिव किया जाएगा। माना जा रहा है कि शाम तक परिणाम देखने का विकल्प वेबसाइट पर उपलब्ध हो सकता है।

Jee Main Result 2026

Jee Main 2026: इन तारीखों पर हुई थी परीक्षा


इस बार जेईई मेन के पहले सेशन में रिकॉर्ड संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया। करीब 13.5 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से लगभग 96 प्रतिशत यानी 13 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा 21 जनवरी से 29 जनवरी 2026 के बीच अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित की गई थी।

Jee Main Result 2026: पुनर्मूल्यांकन की व्यवस्था नहीं


एनटीए ने यह भी साफ कर दिया है कि रिजल्ट जारी होने के बाद अंकों की दोबारा जांच या पुनर्मूल्यांकन की कोई व्यवस्था नहीं होगी। एजेंसी का कहना है कि उम्मीदवारों से प्राप्त आपत्तियों की जांच के बाद ही अंतिम आंसर-की तैयार की गई है और उसी के आधार पर रिजल्ट बनाया गया है। अलग-अलग शिफ्टों के पेपर के स्तर में अंतर को बैलेंस करने के लिए नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया अपनाई गई है। इसे पूरी तरह अंतिम और पारदर्शी बताया गया है।