
CSIR UGC NET Last Date Extended: सीएसआईआर नेट परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CSIR UGC NET परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। कैंडिडेट्स अब 2 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। ऐसे कैंडिडेट जिन्होंने अब तक अप्लाई नहीं किया, वे जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर आवेदन करें।
इससे पहले आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 दिसंबर 2024 तय की गई थी। लेकिन अब इसे बढ़ाकर 2 जनवरी 2025 कर दिया गया है। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने के लिए अब कैंडिडेट्स के पास 3 जनवरी तक का समय है। वहीं करेक्शन के लिए आखिरी तारीख 4 जनवरी 2025 निर्धारित की गई है।
| महत्वपूर्ण इवेंट्स | पूर्व की तिथि | नई तारीख |
| ऑनलाइन आवेदन | 30 दिसंबर 2024 | 2 जनवरी 2025 (रात 11: 50 बजे तक) |
| आवेदन शुल्क | 31 दिसंबर 2024 | 3 जनवरी 2025 (रात 11: 50 बजे तक) |
| करेक्शन विंडो | 1-2 जनवरी 2025 | 4-5 जनवरी 2025 (रात 11: 50 बजे तक) |
Updated on:
31 Dec 2024 11:49 am
Published on:
31 Dec 2024 11:05 am
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
