
CTET Result December 2024: हाल ही में सीबीएसई ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET 2024) की आंसर-की जारी कर दी थी। आज इस आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का आखिरी मौका है। वहीं इसी के साथ उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही रिजल्ट जारी किया जा सकता है। इच्छुक कैंडिडेट्स आंसर की देखने और डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
CTET परीक्षा 14 दिसंबर 2024 और 15 दिसंबर 2024 को आयोजित की गई थी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बीते 1 जनवरी 2025 को CTET दिसंबर परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी की थी। वहीं कैंडिडेट्स के पास आज यानी कि 5 जनवरी 2025 को इस पर आपत्ति दर्ज करने का आखिरी मौका है। आपत्ति दर्ज करने के लिए विंडो 5 जनवरी 2025 रात 11:59 बजे तक खुली रहेगी।
CTET की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है। अब जल्द ही फाइनल रिजल्ट भी जारी किया जा सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि 5 जनवरी से 6 जनवरी तक CTET परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दी जाए। हालांकि, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
ऐसे कैंडिडेट्स जो किसी भी सवाल के जवाब से संतुष्ट नहीं हैं, वे इसके खिलाफ आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। यदि आप किसी उत्तर को चुनौती देना चाहते हैं तो इसके लिए प्रति प्रश्न 1000 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। ये शुल्क रिफंडेबल नहीं है। यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET 2024) दिसंबर सेशन की आंसर-की 1 जनवरी 2025 को जारी कर दी गई है। छात्रों को लंबे वक्त से रिजल्ट जारी होने का इंतजार था।
Updated on:
05 Jan 2025 01:03 pm
Published on:
05 Jan 2025 12:56 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
