
CUCET 2020 Final Answer Key
CUCET 2020 Final Answer Key : राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय ने देश भर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में विभिन्न यूजी, पीजी और रिसर्च कोर्सेस में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाले CUCET 2020 के लिए ‘ फाइनल आंसर की’ जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार CUCET 2020 में उपस्थित हुए थे, वे अपने सम्बन्धित कोर्स के लिए ‘फाइनल आंसर की’ आधिकारिक वेबसाइट, cucetexam.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से भी CUCET 2020 Final Answer Key डाउनलोड कर सकते हैं।
केंद्रीय विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CUCET 2020) का आयोजन 18, 19 और 20 सितंबर 2020 को किया गया था। परीक्षा दो शिफ्ट में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गयी थी। यूजी पाठ्यक्रमों में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीटेक, इटीग्रेटेड कोर्सेस और अन्य शामिल हैं। इसी प्रकार पीजी कोर्सेस में एमए, एमएससी, एमकॉम, एमटेक और अन्य शामिल हैं।
CUCET Answer Key 2020: ऐसे करें डाउनलोड -
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cucetexam.in पर जाएं।
होम पेज पर download Final answer key से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
फिर एक नया पेज खुल जाएगा। मांगी गई सभी जानकारी दर्ज कर सबमिट करें।
आंसर-की आपके सामने स्क्रीन पर खुल जाएगी।
उसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए संभाल कर रखें।
Published on:
01 Oct 2020 02:59 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
