
CUET PG Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 21 मार्च से 25 मार्च 2025 तक होने वाली परीक्षाओं के लिए CUET PG एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया है। ऐसे छात्र-छात्राएं जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
सीयूईटी पीजी परीक्षा 13 मार्च से शुरू है और 1 अप्रैल तक इसका आयोजन किया जाएगा। 25 मार्च के बाद आगे की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। इन परीक्षाओं के एडमिट कार्ड भी आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी किए जाएंगे।
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
-होमपेज पर लॉगिन बटन पर क्लिक करें
-एक नया पेज खुलेगा यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और अन्य डिटेल्स डालें
-इतना करते ही एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा
-इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें
एनटीए की ओर से जारी एक नोटिस में कहा गया है कि भविष्य के संदर्भ के लिए कैंडिडेट्स अपना एडमिट कार्ड सुरक्षित रखें। वहीं एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की परेशानी आने पर एनटीए हेल्प डेस्क से संपर्क करें या मेल करें।
इस बार जो विश्वविद्यालय सीईयूटी पीजी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं उनमें से 52 सेंट्रल यूनिवर्सिटी हैं, 42 स्टेट यूनिवर्सिटी, 13 डीम्ड यूनिवर्सिटी और 80 प्राइवेट यूनिवर्सिटी हैं। इनमें बीएचयू, IIMC, जामिया मिल्लिया इस्लामिया (Jamia Millia Islamia), जेएनयू (JNU), महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी, नालंदा यूनिवर्सिटी (Nalanda University), श्री लाल बहादुर शास्त्री नेशनल संस्कृत यूनिवर्सिटी, दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University), आईआईआईटी लखनऊ आदि शामिल हैं।
Updated on:
16 Mar 2025, 4:39 PM IST
Published on:
16 Mar 2025, 4:08 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.