
Delhi University entrance exam
दिल्ली विश्वविद्यालय में विभिन्न कोर्सों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कुछ कोर्सों में मेरिट के आधार एडमिशन होगा और कुछ कोर्सों में एंट्रेंस टेस्ट के जरिए एडमिशन दिया जाएगा।
दिल्ली विश्वविद्यालय में 12 स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश इस वर्ष प्रवेश परीक्षा के माध्यम से दिया जाएगा। विश्वविद्यालय ने कहा कि इन पाठ्य क्रमों में प्रवेश एंट्रेस टेस्ट के अंकों के आधार पर ही दिया जाएगा। डीयू ने अभी तक प्रवेश परीक्षा के लिए कार्यक्रम जारी नहीं किया है।विश्वविद्यालय ने कहा कि इन कोर्सों के लिए आवेदकों को कॉमन फॉर्म भरना होगा और इसी फॉर्म में एंट्रेंस टेस्ट वाले उस कोर्स का चयन करना होगा जिसमें आप एडमिशन लेना चाहते हैं।
आवेदन करने के लिए आवेदन फॉर्म का शुल्क एससी/एसटी/पीडब्लूडी को 250 रुपये देना होगा और अन्य सभी आवेदकों के 500 रुपये शुल्क देना होगा। प्रत्येक प्रवेश परीक्षा के लिए एक अलग पंजीकरण शुल्क लिया जाएगा। विश्वविद्यालय ने सभी आवेदकों से प्रवेश-आधारित पाठ्यक्रमों के लिए बताई गई न्यूनतम योग्यता व मानदंडों की जांच करने के लिए कहा है, क्योंकि पंजीकरण प्रक्रिया के बाद अगर उम्मीदवार पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अनुपयुक्त होता है तो पंजीकरण शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। इन पाठ्य क्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया 15 मई से शुरू हो चुकी है।
Published on:
17 May 2018, 3:02 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.