1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi University Internship: 10 फरवरी से DU में शुरू होगा इंटर्नशिप प्रोग्राम, क्या आप भी ले सकते हैं दाखिला? देखें यहां

Delhi University Internship: दिल्ली विश्वविद्यालय में 10-21 फरवरी 2025 तक ऑफलाइन प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ड्राइव का आयोजन होने जा रहा है। यहां देखें डिटेल्स-
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 7 Feb 2025, 10:37 AM IST

Delhi University Internship

Delhi University Internship: दिल्ली यूनिवर्सिटी से इंटर्नशिप करना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। दिल्ली विश्वविद्यालय में 10-21 फरवरी 2025 तक ऑफलाइन प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ड्राइव का आयोजन होने जा रहा है। इसका आयोजन सेंट्रल प्लेसमेंट सेल (सीपीसी) की ओर से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य है छात्रों को संभावित नियोक्ताओं के साथ बातचीत करने और सुरक्षित प्लेसमेंट/इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करने में मदद करना।

यह भी पढ़ें- AI में है शानदार फ्यूचर, करियर बनाने करें ये कोर्स

इस इंटर्नशिप में कौन-कौन हो सकते हैं शामिल? (Delhi University Internship)

दिल्ली विश्वविद्यालय के इस इंटर्नशिप प्रोग्राम में स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कार्यक्रमों में नामांकित छात्र शामिल हो सकते हैं। स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) और नॉन-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (एनसीडब्ल्यूईबी) के छात्र इस इंटर्नशिप में भाग नहीं ले सकते हैं। रजिस्ट्रेशन निशुल्क: है। ध्यान रहे ये इंटर्नशिप ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा और छात्र 10-21 फरवरी 2025 तक दैनिक आधार पर भाग ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें- ये है यूपी की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी | UP Biggest University

इस इंटरर्नशिप के बारे में अधिक जानकारी पाने के लिए छात्र वेबसाइट आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि किसी भी अपडेट या जानकारी के लिए नियमित रूप से dsw.du.ac.in को देखते रहें। ऑफलाइन भर्ती अभियान संबंधित कोई भी प्रश्न, कैंडिडेट्स प्लेसमेंट @du.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- कौन हैं कुंभ के वायरल DIG? IIT Roorkee से की है पढ़ाई, इन इन जिलों में रही पोस्टिंग

देश की टॉप यूनिवर्सिटी में शामिल है डीयू 

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डीयू भारत के सबसे प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों में से एक है। यहां की सीट क्षमता करीब 70,000 है। एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 के तहत दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University NIRF Ranking 2024) को छठा स्थान मिला है। यही नहीं डीयू टॉप ग्लोबल यूनिवर्सिटीज की रैंकिंग में 407वें स्थान पर है। मिरांडा हाउस और हिंदू कॉलेज जैसे कॉलेज यहां के टॉप कॉलेज की लिस्ट में शामलि हैं। डीयू से करीब 90 कॉलेज जुड़े हुए हैं।