
DU admissions 2019
Delhi University UG PG Cut-Off 2020: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने सभी संबंद्ध कॉलेजों के अंदर यूजी व पीजी कोर्सेस में प्रवेश के लिए कट-ऑफ की जानकारी दी है। डीयू ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए कट-ऑफ जारी होने का पूरा शेड्यूल अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।
शेड्यूल के मुताबिक डीयू की कट-ऑफ कब-कब जारी होगी और किस कट-ऑफ के लिए कब तक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चलेगी! मेरिट और एंट्रेंस एग्जाम आधारित दोनों प्रकार का शेड्यूल जारी किया गया है। पहली कटऑफ से पांचवीं कटऑफ जारी होने तक की जानकारी दी गई है। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत 18 नवंबर से की जाएगी। कटऑफ लिस्ट मेरिट के आधार पर जारी की जाएगी। पांच कटऑफ जारी होने के बाद भी अगर सीट खाली रह जाती है तो अगली कटऑफ जारी की जा सकती है। Delhi University Admission Schedule 2020-21 के लिए यहां क्लिक करें
DU UG Admission Schedule 2020
पहली कट-ऑफ के लिए एडमिशन - 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक
दूसरी कट-ऑफ के लिए एडमिशन - 19 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक
तीसरी कट-ऑफ के लिए एडमिशन - 26 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक
चौथी कट-ऑफ के लिए एडमिशन - 2 नवंबर से 4 नवंबर तक
पांचवीं कट-ऑफ के लिए एडमिशन - 9 नवंबर से 11 नवंबर तक
सत्र की शुरुआत - 18 नवंबर 2020
स्पेशल कट-ऑफ के लिए एडमिशन - 18 नवंबर से 20 नवंबर तक
DU UG admission merit list 2020
पहली मेरिट लिस्ट के लिए एडमिशन - 19 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक
दूसरी मेरिट लिस्ट के लिए - 26 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक
तीसरी मेरिट लिस्ट के लिए - 2 नवंबर से 4 नवंबर तक
DU PG admission 2020 schedule
पहली मेरिट लिस्ट के लिए एडमिशन - 26 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक
दूसरी मेरिट लिस्ट के लिए एडमिशन - 2 नवंबर से 4 नवंबर तक
तीसरी मेरिट लिस्ट के लिए एडमिशन - 9 नवंबर से 11 नवंबर तक
सत्र की शुरुआत - 18 नवंबर
रजिस्ट्रेशन पोर्टल ओपन होने की तारीख - 9 नवंबर 2020
पहले स्पॉट एडमिशन के लिए सीट आवंटन - 10 नवंबर
पहला स्पॉट एडमिशन - 11 नवंबर
सत्र की शुरुआत - 18 नवंबर
Published on:
26 Sept 2020 08:57 am
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
