15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Distance Education : ऑनलाइन शिक्षा के जरिये बिना किसी रुकावट के कहीं भी ले सकते है स्मार्ट शिक्षा

Distance Education : पुरे देशभर 'स्वयं' मानव संसाधन विकास मंत्रालय का प्रयास, सभी को मिले जरुरी शिक्षा 

2 min read
Google source verification

image

Deovrat Singh

Aug 09, 2017

Distance Education : पुरे देशभर में परीक्षाएं आयोजित करती हैं। देश से बाहर रहने वाले भी दूरस्थ शिक्षा प्राप्त कर सकते है। इसके लिए विदेशों में भी केंद्र खोले हुए हैं।
खुला विश्वविद्यालय के द्वारा भी पाठ्यक्रम संचालित किये जाते है। जिससे कोई भी नागरिक अपनी जरुरत की शिक्षा से वंचित ना रहें और कहीं भी कभी भी शिक्षा ले सकें।

'स्वयं' मानव संसाधन विकास मंत्रालय का प्रयास, सभी को मिले जरुरी शिक्षा और अनिवार्य शिक्षा इसके लिए प्रशिक्षु खुद अपना पाठ्यक्रम, विषय, प्रशिक्षक और संस्था चुनकर ऑनलाइन माध्यम से पढाई कर सकते है।

स्कूल स्तर पर कुल 21 तरह के कोर्सेज है।
सर्टिफिकेट कोर्सेज 9 प्रकार के है
डिप्लोमा - 4
अंडर ग्रेजुएट में कुल कोर्सेज 189
पोस्ट ग्रेजुएट स्तर के कुल 185 कोर्सेज है।

इन सभी पाठ्यक्रमों का अध्यन और सभी प्रकार की जानकारी आप स्वयं की राजकीय वेबसाइट पर जाकर देख सकते है।
यहाँ प्रशिक्षु सैकड़ों पाठ्यक्रमों में से अपनी पसंद का कोई भी पाठ्यक्रम चुन सकता है। हर एक पाठ्यक्रम जो स्कूल या कॉलेज स्तर पर पढ़ाएं जाते है वे सभी पाठ्यक्रम भारत में या अन्य कहीं भी सर्वश्रेष्ठ अध्यापकों द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा।
प्रशिक्षु कहीं भी कार्यरत हो ऑनलाइन कोर्सेज के द्वारा शिक्षा प्राप्त कर सकता है।
इसमें प्रशिक्षणार्थी को शिक्षा के लिए चयनित पाठ्यक्रमों को कई भागों में विभक्त किया जाता है।
जैसे की विश्विद्यालय या संस्था द्वारा विशेष रूप से तैयार की गई अध्ययन सामग्री डाउनलोड या डाक द्वारा भेजी जा सकेगी
विश्वविद्यालय या संस्था द्वारा विशेष शिक्षाविदों के वीडियो व्याख्यान जैसे VMOU ने भी आयोजित करने शुरू कर दिए है।
परीक्षा के लिए प्रश्नोत्तरी के जारी मूल्यांकन
परीक्षा का आयोजन और परिणाम पश्चात आपको प्रमाण पत्र या उपाधि प्रदान की जाती है।
प्रशिक्षणार्थी के लिए समस्या समाधान हेतु ऑनलाइन विचार विमर्श की सुविधा
मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा 'स्वयं' प्रयोजन के लिए शिक्षा हेतु श्रेष्ठ गुणवत्ता की सामग्री सृजित करने और प्रदान करने के लिए 6 राष्ट्रिय समन्वयक भी नियुक्त किये हैं।
ignou distance education और VMOU जैसे विश्वविद्यालय भी दूरस्थ शिक्षा के लिए बेहतर प्रशिक्षण का माध्यम है। जहाँ नियमित विश्वविद्यालय में प्रायोजित पाठ्यक्रम भी चुन सकते है। इसके लिए आपको देश में किसी भी जगह पर रहते हुए शिक्षा प्राप्त की जा सकती है। इनके सर्टिफिकेट और प्रमाण पत्र/उपाधि सभी जगह मान्य है।

NIOS के द्वारा आप घर बैठे माध्यमिक और उच्च माध्यमिक की पढाई कर सकते है। राज्य के ओपन बोर्ड द्वारा भी आपको यह सुविधाएँ दी जाती हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप सरकार से मान्यता प्राप्त संस्था और विश्विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जानकारी ले सकते है ,
मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा जारी की गई वेबसाइट से भी जानकारी ले सकते है :- https://swayam.gov.in
madras university distance education से भी उच्च शिक्षा प्राप्त की जा सकती है।
sikkim manipal university जहाँ से सभी प्रकार के कोर्स और उपाधि प्राप्त की जा सकती है। यहाँ से पत्रकारिता जैसे विषय पर भी आप डिग्री कोर्स कर सकते है।
राजस्थान ओपन बोर्ड से 10वीं में प्रवेश के लिए 14 वर्ष कि आयु होना आवश्यक है। और उच्च माध्यमिक के लिए 15 वर्ष की आयु होना जरुरी है।
राजस्थान ओपन बोर्ड में शुल्क 10वीं के लिए 1450 रूपए और 12वीं के लिए 1700 रूपए हैं।
आरक्षित वर्ग को **** दी गई हैं। परीक्षा शुल्क और प्रैक्टिकल शुल्क अलग से देय होगा।