
DU Admission: सीयूईटी यूजी रिजल्ट में देरी होने के कारण दाखिले की प्रक्रिया में भी लेट हो रहा है। इस कारण छात्रों के साथ साथ विश्वविद्यालय भी काफी परेशान है। नए सत्र को शुरू करने में देरी हो रही है। साथ ही विश्वविद्यालय टाइम टेबल नहीं बना पा रहे हैं। हालांकि, दिल्ली विश्वविद्यालय के वीसी योगेश सिंह ने ये साफ कर दिया है कि अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम में दाखिला सीयूईटी स्कोर के आधार पर ही मिलेगा। उन्होंने कहा कि संभवत: नए सेमेस्टर की कक्षाएं 16 अगस्त 2024 से शुरू हो जाएंगी। नतीजों के बाद एडमिशन प्रोसेस पूरा होगा और उसके बाद कक्षा शुरू होगी।
खबरों की मानें तो डीयू में इस बार मांग उठ रही थी कि सीयूईटी यूजी रिजल्ट(CUET UG Result) में देरी होने के कारण एडमिशन प्रोसेस में भी लेट हो रहा है। ऐसे में डीयू को फिर से पुराने तरीके से बिना सीयूईटी स्कोर (CUET Score) के ही दाखिला लेना शुरू कर देना चाहिए।
इधर, डीयू वीसी ने साफ किया कि एडमिशन सीयूईटी स्कोर के आधार पर ही होगा। कई प्रोफेसरों ने यूनिवर्सिटी की एकेडमिक काउंसिंल मीटिंग में ये मांग रखी थी कि डीयू को सीयूईटी यूजी सिस्टम छोड़ देना चाहिए। इसके जवाब में डीयू वीसी का कहना है कि अगर विश्वविद्यालय भी परीक्षा कराती तो भी इसी तरह की चुनौतियां सामने आ सकती थीं। डीयू वीसी का कहना है कि इसमें कोई शक नहीं कि दाखिले की प्रक्रिया में देरी हो रही है लेकिन हम सीयूईटी स्कोर के आधार पर ही एडमिशन लेंगे। ऐसी संभावनाएं हैं कि 16 अगस्त के आसपास कक्षा शुरू की जाएगी।
Updated on:
16 Jul 2024, 4:49 PM IST
Published on:
16 Jul 2024, 4:49 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.