23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

DUSU Election: कौन है ये ‘मटका मैन’…DU से लॉ की पढ़ाई, NSUI ने दिया टिकट

DUSU Election 2024-25: दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव को लेकर चल रही तैयारियों में अब तेजी आ गई है। इस बीच एक नाम सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, मटका मैन। कौन है ये मटका मैन?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 23 Sep 2024, 10:25 AM IST

DUSU Election

DUSU Election 2024-25: दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव को लेकर चल रही तैयारियों में अब तेजी आ गई है। ABVP और NSUI ने चारों पदों पर अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। 27 सितंबर को चुनाव होने वाले हैं और 28 सितंबर को परिणाम जारी किए जाएंगे।

मटका मैन की हो रही है विशेष चर्चा (Matka Man)


छात्र संघ चुनाव की सरगर्मियों के बीच एक नाम चर्चा का विषय बन गया है। ये नाम है मटका मैन। आखिर कौन है ये मटका मैन? दरअसल, इस साल NSUI की तरफ से अध्यक्ष पद पर 22 वर्षीय छात्र रौनक खत्री को उतारा गया है। रौनक खत्री सोशल मीडिया पर ‘मटका मैन ऑफ DU’ के नाम से वायरल हो रहे हैं। इसके पीछे का कारण ये है कि चुनावी प्रचार से लेकर धरना प्रदर्शन तक, रौनक के साथ एक मटका हमेशा दिखाई देता है। 

यह भी पढ़ें- इस बैंक ने निकाली बंपर भर्ती, 4 अक्टूबर तक लिए जाएंगे आवेदन, ऐसे करें अप्लाई

कौन हैं रौनक खत्री? (Who Is Ronak Khatri)

रौनक खत्री (Rohan Khatri) दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) से लॉ की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने कॉलेज में दाखिला लेने के बाद पीने के पानी की खराब व्यवस्थान को लेकर आवाज उठाई थी। लेकिन जब मांग पूरी नहीं हुई तो उन्होंने खुद से कॉलेज कैंपस में मटका रखवाने का काम किया। यही नहीं, रौनक ने इस मुद्दे को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। रौनक ने कोर्ट में वॉटर कूलर, WiFi और AC की व्यवस्था के लिए याचिका भी दायर की थी। इसके बाद समस्या का समाधान हुआ। रौनक ने एक मीडिया चैनल को दिए अपने इंटरव्यू में बताया कि वे शुरुआत में किसी राजनीतिक पार्टी से नहीं जुड़े हुए थे। वर्ष 2024 में उन्होंने NSUI की सदस्यता ली। इस पार्टी में आने से पहले उन्होंने 'देहात से DU तक' का नारा दिया था।

यह भी पढ़ें- CBSE ने स्थगित कर दी CTET परीक्षा, नोटिस जारी कर दी ये जानकारी

किन मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ रहे हैं मटका मैन? (Matka Man In DUSU Election)

NSUI की ओर से अध्यक्ष पद का दावेदार बनने के बाद रौनक ने कहा कि उनका मुख्य चुनावी मुद्दा DU की आधारभूत संरचनाओं को सुधारना है। वे एडमिशन में ट्रांसपेरेंसी लाना चाहते हैं और छात्राओं से जुड़े हर मुद्दे पर काम करेंगे। इसके साथ ही रोहन NSUI के मेनिफेस्टो में लिखी हर बात को पूरा करने की कोशिश करेंगे।

यहां देखें उम्मीदवारों के नाम (DUSU Election)

ABVP

  • अध्यक्ष- ऋषभ चौधरी
  • उपाध्यक्ष- भानु प्रताप सिंह
  • सचिव- मित्रविंदा कर्णवाल
  • संयुक्त सचिव- अमन कपासिया 

NSUI

  • अध्यक्ष- रौनक खत्री
  • उपाध्यक्ष- यश नांनदल
  • सचिव- नम्रता जेफ 
  • संयुक्त सचिव- लोकेश चौधरी