सर विश्वेश्वरैया शुरूआती पढ़ाई अपने गांव से ही हुई। स्कूली पढ़ाई के बाद उन्होंने बैंगलोर से बीए की डिग्री हासिल की। बीए करने के बाद इंजीनियरिंग में रूचि होने के कारण उन्होंने पुणे के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में दाखिला ले लिया। इंजीनियरिंग की पढ़ाई आसान नहीं थी, लेकिन मेहनत और लगन से उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। अपनी इंजीनियरिंग के दौरान उन्होंने कई तरह की व्यावहारिक परियोजनाओं में भी भाग लिया। जिसमें उन्होंने उम्मीद से बढ़कर काम किया।