प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जैवलिन एथलीट, गोल्ड विजेता नवदीप सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी जमीन पर बैठे हैं और नवदीप उन्हें एक टोपी पहना रहे हैं। दरअसल, प्रधानमंत्री भारतीय पैरालंपिक्स विजेताओं के साथ मुलाकात कर रहे थे। 12 सितंबर को पीएम ने अपने निवास स्थान पर पैरालंपिक एथलीट्स से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान नवदीप पीएम मोदी को एक खास टोपी पहनना चाहते थे। जिसके लिए पीएम जमीन पर बैठ गएं । अंत में नवदीप सिंह ने पीएम मोदी से अपनी उसी हाथ पर ऑटोग्राफ भी लिया, जिसका इस्तेमाल वो भाला फेंकने के लिए करते हैं।