16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Exam Guide: इन सवालों की मदद से करें प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी

आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Sunil Sharma

Apr 28, 2019

Education,interview,exam,online test,rojgar samachar,interview tips,online exam,Mock Test,general knowledge,GK,interview questions,jobs in hindi,rojgar,competition exam,mock test paper,sarkari job,questions Answers,GK mock test,

Education,interview,exam,online test,rojgar samachar,interview tips,online exam,Mock Test,education news in hindi,general knowledge,GK,interview questions,jobs in hindi,rojgar,competition exam,mock test paper,education tips in hindi,sarkari job,questions Answers,GK mock test,

यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के उत्तर पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

प्रश्न (1) - केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही किस लॉन्च व्हीकल के चौथे चरण को जारी रखने के लिए मंजूरी प्रदान की है?
(अ) जेकेएलएस
(ब) पीएसएलवी
(स) केपीएलवी
(द) जीएसएलवी

प्रश्न (2) - हंगरी के शोधकर्ताओं के अनुसार किस ग्रह के उल्कापिंड में खनिजीय जीवाश्म वाले कई जीवाणु मिले हैं?
(अ) बृहस्पति ग्रह
(ब) शुक्र ग्रह
(स) मंगल ग्रह
(द) बुध ग्रह

प्रश्न (3) - अबू धाबी अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले में कौन-सा देश गेस्ट ऑफ ऑनर बनाया गया है?
(अ) भारत
(ब) जर्मनी
(स) चीन
(द) फ्रांस

प्रश्न (4) - आईसीसी विश्व कप 2019 का आयोजन कौन-से देश में हो रहा है?
(अ) ऑस्ट्रेलिया
(ब) पाकिस्तान
(स) इंग्लैंड
(द) चीन

प्रश्न (5) - राजस्थान का सर्वाधिक जनसंख्या वाला संभाग कौन-सा हैं?
(अ) जोधपुर
(ब) जयपुर
(स) कोटा
(द) अजमेर

प्रश्न (6) - प्रारंभिक आर्य अप्रवासियों के मध्य होने वाले जनजातीय युद्धों जिनमें दसराज्ञ युद्ध सबसे प्रसिद्ध है, का मुख्य कारण क्या था?
(अ) पुरोहितों के षड्यंत्र
(ब) शक्ति प्रदर्शन हेतु
(स) विदेशी आक्रमणों के रूप
(द) पशुओं और भूमि संबंधी विवाद

प्रश्न (7) - आरंभिक वैदिक साहित्य में सर्वाधिक वर्णित नदी है-
(अ) सिंधु
(ब) शुतुद्री
(स) सरस्वती
(द) गंगा

प्रश्न (8) - 42वें संविधान संशोधन द्वारा प्रस्तावना में निम्न लिखित में से कौन-सा शब्द जोड़ा गया?
(अ) लोकतांत्रिक
(ब) न्याय
(स) समाजवाद
(द) राजनीतिक

प्रश्न (9) - संयुक्त राष्ट्र संघ की कार्यपालिका को क्या कहते हैं?
(अ) यूएन वूमेन
(ब) सुरक्षा परिषद
(स) विश्व स्वास्थ्य संगठन
(द) अंतरराष्ट्रीय श्रम संघ

प्रश्न (10) - निम्न में से कौन-सा आहार मानव शरीर में नये ऊतकों की वृद्धि के लिए पोषक तत्व प्रदान करता है?
(अ) चावल
(ब) अंगूर
(स) मिठाई
(द) पनीर

उत्तरमाला: 1. (द), 2. (स), 3. (अ), 4. (स), 5. (ब), 6. (द), 7. (अ), 8. (स), 9. (ब), 10. (द)