
Online mock test exam guide interview questions answers in hindi
Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-
प्रश्न (1) - किस अभिनेता ने बिहार में बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए हाल ही मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपए दिए है?
(अ) अजय देवगन
(ब) अक्षय कुमार
(स) अमिताभ बच्चन
(द) सलमान खान
प्रश्न (2) - नासा ने किस नाम से आयनमंडल का अध्ययन करने के लिए एक सैटेलाइट लॉन्च किया है?
(अ) आइकन
(ब) मार्क
(स) रॉक
(द) प्रोप
प्रश्न (3) - फोर्ब्र्स द्वारा जारी भारतीय अरबपतियों की सूची में दूसरा स्थान किसे हासिल हुआ है?
(अ) हिंदुजा ब्रदर्स
(ब) गौतम अडानी
(स) कुमार बिरला
(द) अजीम प्रेमजी
प्रश्न (4) - इंडियन स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2019 में निम्नलिखित में से किस खिलाड़ी को हाल ही लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया?
(अ) मिल्खा सिंह
(ब) पीटी ऊषा
(स) मैरी कॉम
(द) बाइचुंग भूटिया
प्रश्न (5) - राजस्थानी भाषा में ‘पीथल और पाथल’ की रचना किसने की थी?
(अ) सोमदेव
(ब) चंदबरदाई
(स) केसरी सिंह बारहट
(द) कन्हैयालाल सेठिया
प्रश्न (6) - ‘वेदों की ओर लौटो’ का नारा किसने दिया?
(अ) स्वामी विवेकानंद
(ब) रामकृष्ण परमहंस
(स) दयानंद सरस्वती
(द) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न (7) - भारत के प्रथम साम्यवादी लोकसभा अध्यक्ष कौन थे?
(अ) सोमनाथ चटर्जी
(ब) मनोहर जोशी
(स) पी.ए. संगमा
(द) ज्योति बसु
प्रश्न (8) - अस्वान बांध किस नदी पर बना है?
(अ) वोल्टा
(ब) नील
(स) नाइजर
(द) जेम्बेजी
प्रश्न (9) - ‘सामा चकेवा’ कहां का लोक नृत्य है?
(अ) गुजरात
(ब) सिक्किम
(स) त्रिपुरा
(द) बिहार
प्रश्न (10) - लाल सागर का लाल रंग किसकी उपस्थिति के कारण होता है ?
(अ) माँस
(ब) लाइकेन
(स) शैवाल
(द) जीवाणु
उत्तरमाला: 1. (स), 2. (अ), 3. (ब), 4. (अ), 5. (द), 6. (स), 7. (अ), 8. (ब), 9. (द), 10. (स)
Published on:
26 Oct 2019 08:30 am
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
