12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Exam Guide: इस टेस्ट से चेक करें अपने GK एग्जाम की तैयारी

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Sunil Sharma

Jan 15, 2020

Education, interview, exam, online test, rojgar samachar, interview tips, online exam, Mock Test, general knowledge, GK, interview questions, jobs in hindi, rojgar, competition exam, mock test paper, sarkari job, questions Answers, GK mock test, Exam Guide, General Science Questions, Questions and answers, common general knowledge questions and answers, common general knowledge questions and answers

Online exam guide mock test interview questions answer

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

ये भी पढ़ेः कमर्शियल गैलेरी मैनेजर बनकर कमाएं लाखों हर महीने, जाने डिटेल्स

ये भी पढ़ेः देख नहीं सकती फिर भी बनी IAS, ऐसी है प्रांजल की कहानी

प्रश्न (1) - कारगिल युद्ध में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले किस लड़ाकू विमान को हाल ही भारतीय वायुसेना से रिटायर कर दिया गया है?
(अ) सुखोई एसयू-30
(ब) एफ-16
(स) मिग-27
(द) तेजस

प्रश्न (2) - झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ निम्न में से किसने ली?
(अ) शिबू सोरेन
(ब) हेमंत सोरेन
(स) बाबूलाल मरांडी
(द) रघुवर दास

प्रश्न (3) - केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड द्वारा पैन और आधार को लिंक किये जाने की डेडलाइन को कब तक के लिए बढ़ा दिया है?
(अ) मार्च 2020
(ब) अप्रेल 2020
(स) जनवरी 2020
(द) फरवरी 2020

प्रश्न (4) - किस दिन राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है?
(अ) 23 दिसंबर
(ब) 24 दिसंबर
(स) 21 दिसंबर
(द) 22 दिसंबर

प्रश्न (5) - सुनहरी टेराकोटा किस जिले का प्रसिद्ध है?
(अ) बीकानेर
(ब) बूंदी
(स) कोटा
(द) अलवर

प्रश्न (6) - महमूद गजनवी किस वंश का शासक था?
(अ) गुलाम
(ब) यामिनी
(स) गोर
(द) मंगोल

प्रश्न (7) - मुगलकालीन चित्रकला में प्रसिद्ध पक्षी चित्रकार कौन था?
(अ) विशनदास
(ब) दालूराम
(स) उस्ताद मंसूर
(द) नैनसुख

प्रश्न (8) - निम्नलिखित में से कौन-सा विषय भारत में संघ सूची का विषय नहीं है?
(अ) रेल
(ब) शिक्षा
(स) प्रतिक्षा
(द) निर्वाचन

प्रश्न (9) - यूरेनस ग्रह की खोज किसने की?
(अ) जॉन कोच एडम
(ब) मिखाइल ई. ब्रोन
(स) विलियम हर्शेल
(द) गैलीलियो

प्रश्न (10) - डबल रोटी में फुलाव कौन-सी गैस से लाया जाता है?
(अ) ऑक्सीजन
(ब) कार्बन मोनोआक्साइड
(स) नाइट्रोजन
(द) कार्बन डाइऑक्साइड

उत्तरमाला: 1. (स), 2. (ब), 3. (अ), 4. (अ), 5. (अ), 6. (ब), 7. (स), 8. (ब), 9. (स), 10. (द)