
exam guide
Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-
प्रश्न (1) - भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) का अध्यक्ष निम्न में से किसे नियुक्त किया गया?
(अ) बाबूलाल मरांडी
(ब) अर्जुन मुंडा
(स) शिबू सोरेन
(द) अमरिंदर सिंह बजाज
प्रश्न (2) - इसरो ने यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी से एरियन-5 प्रक्षेपण यान के माध्यम से किस संचार उपग्रह को हाल ही प्रक्षेपित कर दिया है?
(अ) इनसैट-4ए
(ब) जीसैट-30
(स) जीसैट-10
(द) मिलस्टार
प्रश्न (3) - किस राज्य सरकार द्वारा राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार 2018 हेतु प्रसिद्ध हिंदी संगीत निर्देशक कुलदीप सिंह को चुना गया है?
(अ) अरुणाचल प्रदेश
(ब) उत्तर प्रदेश
(स) मध्य प्रदेश
(द) हिमाचल प्रदेश
प्रश्न (4) - रूस के प्रधानमंत्री के इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा किसे देश का नया प्रधानमंत्री चुना गया है?
(अ) जॉर्ज एल्बर्ट कोइस्तान
(ब) जेनेट मेक्सिम
(स) वी.एस. विलियम
(द) मिखाइल मिशुस्टिन
प्रश्न (5) - लहसुन मण्डी राजस्थान के किस जिले में है?
(अ) चौमू-जयपुर
(ब) छीपाबड़ौद-बारां
(स) पुष्कर-अजमेर
(द) मेड़ता सिटी-नागौर
प्रश्न (6) - ‘इतिहास का जनक’ किसे कहा जाता है?
(अ) अरस्तु
(ब) प्लिनी
(स) हेरोडोटस
(द) प्लूटार्क
प्रश्न (7) - राष्ट्रीय बीज नीति की घोषणा कब की गई?
(अ) 18 जून 2002
(ब) 1 मई 2000
(स) 15 जनवरी 2004
(द) 9 दिसम्बर 2008
प्रश्न (8) - रंगराजन समिति का सम्बन्ध किस घटक से था?
(अ) अवमूल्यन
(ब) कर संशोधन
(स) भुगतान सन्तुलन घाटा
(द) कृषि मूल्य नीति
प्रश्न (9) - एन्जाइम मूल रूप से क्या होता है?
(अ) लिपिड
(ब) अम्ल
(स) कार्बोहाइड्रेट
(द) प्रोटीन
प्रश्न (10) - अन्तरिक्ष में कृत्रिम उपग्रह प्रक्षेपण करने वाला विश्व का प्रथम देश है-
(अ) इटली
(ब) इराक
(स) रूस
(द) चीन
उत्तरमाला: 1. (ब), 2. (ब), 3. (स), 4. (द), 5. (ब), 6. (स), 7. (अ), 8. (स), 9. (द), 10. (स)
Published on:
08 Feb 2020 02:20 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
