
online exam guide mock test interview question answer hindi
Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-
प्रश्न (1) - हाल ही जारी वैश्विक प्रतिभा प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक में भारत किस स्थान पर है?
(अ) 72
(ब) 80
(स) 65
(द) 50
प्रश्न (2) - विधि मंत्रालय ने हाल ही किस देश को भारत का व्यतिकारी राज्यक्षेत्र घोषित कर दिया है?
(अ) मलेशिया
(ब) यूएई
(स) म्यांमार
(द) भूटान
प्रश्न (3) - किस देश ने हाल ही के-4 परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है?
(अ) नेपाल
(ब) पाकिस्तान
(स) भारत
(द) जापान
प्रश्न (4) - ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ स्पोर्ट्स में मशहूर पहलवान योगेश्वर दत्त तथा किस पैरालिंपियन को शामिल किया गया है?
(अ) सविता पूनिया
(ब) शरद कुमार
(स) दीपा मलिक
(द) अंकुर धामा
प्रश्न (5) - राजस्थान में लाल मिर्च के लिए प्रसिद्ध स्थान है-
(अ) सांभर-जयपुर
(ब) मथानिया-जोधपुर
(स) किशनगढ़-अजमेर
(द) बामनवास-सवाई माधोपुर
प्रश्न (6) - ब्रिटिश संसद के लिए चुने जाने वाले पहले भारतीय कौन थे?
(अ) जे.बी. कृपलानी
(ब) सरदार पटेल
(स) दादा भाई नैरोजी
(द) विट्ठल भाई पटेल
प्रश्न (7) - राज्यसभा के गठन में प्रतिभा, अनुभव एवं सेवा की प्रतिनिधित्व देने में भारतीय संविधान निर्माता निम्नांकित उदाहरण से प्रभावित हुये थे।
(अ) कनाडा
(ब) आयरिश गणतन्त्र
(स) संयुक्त राज्य अमरीका
(द) ऑस्ट्रेलिया
प्रश्न (8) - रिक्टर पैमाने द्वारा किसे मापा जाता है?
(अ) वायुमंडलीय दाब
(ब) तूफान की गति
(स) समुद्र के नीचे दाब
(द) भूकम्प की तीव्रता
प्रश्न (9) - दुनिया का पहला कृत्रिम उपग्रह कौन-सा था?
(अ) स्पूतनिक-1
(ब) भास्कर-1
(स) एमिसैट
(द) आर्यभट्ट
प्रश्न (10) - उच्च न्यायालय की प्रथम महिला मुख्य न्यायाधीश हैं-
(अ) लीला सेठ
(ब) अन्ना चांडी
(स) रेगिना गुहा
(द) प्रिया हिमोरानी
उत्तरमाला: 1. (अ), 2. (ब), 3. (स), 4. (स), 5. (ब), 6. (स), 7. (ब), 8. (द), 9. (अ), 10. (अ)
Published on:
11 Feb 2020 02:19 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
