scriptfacto mania: चंद्रमा का आकार घटता बढ़ता क्यों दिखाई देता है? | facto mania: Why does the size of the moon appear to decrease? | Patrika News

facto mania: चंद्रमा का आकार घटता बढ़ता क्यों दिखाई देता है?

locationजयपुरPublished: Jan 09, 2020 10:55:06 am

Submitted by:

Jitendra Rangey

रोजमर्रा के जीवन में हमारे साथ कई घटनाएं ऐसी घटती हैं, जो हमें यह सोचने पर मजबूर कर देती है कि यह कैसे हुआ? इनके पीछे छिपा होता है विज्ञान। जानें कुछ ऐसे ही खास सवालों के जवाब-

facto mania: चंद्रमा का आकार घटता बढ़ता क्यों दिखाई देता है?

moon

चंद्रमा का आकार घटता बढ़ता क्यों दिखाई देता है?
चंद्रमा पृथ्वी के चारों ओर परिक्रमा करता हैै और साथ ही अपनी धुरी पर भी घूमता रहता है, जिसकी वजह से चंद्रमा का एक ही हिस्सा सदैव धरती के सामने रहता है। चूंकि चंंद्रमा में अपना कोई प्रकाश नहींं है वह हमेशा सूर्य के प्रकाश से ही प्रकाशमान होता है। पृथ्वी का चक्कर लगाते समय चंद्रमा का जो भाग सूर्य के सामने होता है चंद्रमा का वही भाग हमें चमकता हुआ दिखाई देता है और बाकी भाग में अंधेरा होता है। जो काले आकाश में दिखाई नहींं देता है यही कारण है कि चंद्रमा का आकार घटता बढ़ता दिखाई देता है।
सांप अपनी जीभ बाहर क्यों निकालते हैं?
दरअसल सांप पृष्ठवंशी सरीसृप वर्ग का प्राणी है। सांप की कई प्रजातियां काफी खतरनाक होती हैं। ऐसा माना जाता है कि सांप या उसकी प्रजाति के अन्य जीव अपनी जीभ की सहायता से सूंघते हैं और आपने आस-पास के माहौल का पता लगाते हैं। यही कारण है कि सांप या उसकी प्रजाति के जीव बार-बार अपनी जीभ बाहर निकालते हैं।
रात के समय जानवरों की आंखें क्यों चमकती हैं?
दरअसल जानवरों की आंखों में एक विशेष प्रकार की परत होती है जो इनकी आंखों पर पडऩे वाले प्रकाश को परावर्तित करती है, जिससे जानवरों की आंखें चमकने लगती हैं। इनकी आंखों के चमकने से सबसे बड़ा फायदा यह है कि रात के समय जब हम कहीं बाहर जाते हैं तो अंधेरा होने के कारण ये खतरनाक जंगली जानवर हमें दिखाई नहीं देते हैं और जब इन पर रोशनी पड़ती है तो इनकी आंखें चमकने लगती हैं और हम इन खतरनाक जानवरों से अपने आप को बचा सकते हैं।
जुगनू क्यों चमकते हैं?
दसअसल जुगनू अपने भोजन की तलाश में या फिर अपने साथी को आकर्षित करने के लिए चमकते हैं। जुगनू के शरीर के पीछे के हिस्से में रोशनी जलती है। यह रोशनी जुगनू के शरीर में होने वाली रासायनिक क्रिया के कारण उत्पन्न होती है। इस क्रिया में ल्युसिफेरेस और ल्युसिफेरिन नामक प्रोटीन का निर्माण होता है और जब यह प्रोटीन ऑक्सीजन के संपर्क में आते हैं तो रोशनी पैदा करते हैं। जुगनू के साथ और भी ऐसे जीव हैं जिनमें रोशनी पैदा करने का गुण होता है। जुगनू हमारे वातावरण में आसानी से पाया जाता है इसीलिए जुगनू रोशनी पैदा करने वाले जीवोंं में ज्यादा प्रचलित है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो