भारत में फाइटर पायलट की सैलरी रैंक, अनुभव और पद के अनुसार अलग-अलग होती है। शुरुआती स्तर पर एक फाइटर पायलट को करीब 56,100 रुपये से लेकर 1,10,700 रुपये प्रति महीने के बीच होती है। फ्लाइंग ऑफिसर की सैलरी 56,100 से 1,10,700 रुपये तक, फ्लाइंग लेफ्टिनेंट की 61,300 से 1,20,900 रुपये तक और स्क्वॉड्रन लीडर की 69,400 से 1,36,900 रुपये तक होती है। वहीं उच्च पदों के अधिकारी की मासिक सैलरी करीब 2,50,000 रुपये है।