मशहूर पूर्व आईएएस डॉ. तनु जैन (Tanu Jain) ने सोशल मीडिया पर कहा, "मैं भी कभी अभ्यर्थी थी और राजेंद्र नगर में रहती थी। यूपीएससी सिविल सेवा की तैयारी के दौरान वहां की लाइब्रेरी में जाया करती थी। मैं भी उनमें से एक हो सकती थी, आप भी उनमें से एक हो सकते थे। ये न सिर्फ दु:खद है बल्कि दिल दहला देने वाला है। मैं एक मां भी हूं और समझती हूं कि माता-पिता के लिए अपने बच्चे को खोने का दु:ख सबसे बुरा होता है। मुझे नहीं पता क्या कहा जाए, जिससे दर्द कम हो सके। मेरे पास शब्द नहीं हैं।”